ED ने हिमाचल प्रदेश में की बड़ी कार्रवाई, एक फर्म की 2 करोड़ 98 लाख की संपत्ति की अटैच।
|
😊 Please Share This News 😊
|
ED ने हिमाचल प्रदेश में की बड़ी कार्रवाई, एक फर्म की 2 करोड़ 98 लाख की संपत्ति की अटैच।
न्यूज़ टुडे हिमाचल 13/03/24
प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ऊना की एक फर्म की 2 करोड़ 98 लाख की संपत्ति अटैच की है। हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने की आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने ऊना स्थित एक फर्म की करीब 2 करोड़ 98 लाख की संपत्ति अटैच की है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति शामिल है। Ed की जांच के सामने आया कि आरोपी लखविंदर सिंह ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों की उल्लंघना की। उन पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। अवैध खनन के माध्यम से गलत लाभ अर्जित किया। ED ने इस मामले में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 13 स्थान पर सर्च रेड की थी। इस दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
