चौपाल: झिकनीपुल में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों का नुकसान।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल: झिकनीपुल में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों का नुकसान।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल(18मार्च 2023):
चौपाल उपमंडल के अंतर्गत झिकनीपुल पंचायत के चन्जाहल नामक स्थान पर 4 कमरों का एक मकान जल कर राख हो गया है। ये मकान प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप चमटा का है। आगजनी से लाखो का नुकसान हुआ है। आग सड़क के किनारे से मकान तक पहुंची और मकान आग की चपेट में आ गया।स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया आग की तेज लपटों ने मकान को चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन ने मौके की रिपोर्ट ले कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है भीषण अग्निकांड के चलते आसपास सेब के पौधों को भी नुकसान हुआ है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
