नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल: शिमला के संतोष चौहान U-15 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में रेफरी नियुक्त,  तीन खिलाड़ी भी करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल: शिमला के संतोष चौहान U-15 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में रेफरी नियुक्त,  तीन खिलाड़ी भी करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल: शिमला के संतोष चौहान U-15 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में रेफरी नियुक्त,  तीन खिलाड़ी भी करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला: 03 दिसंबर 2025 //

हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि राज्य के शिमला जिला से संबंध रखने वाले संतोष चौहान, ADPEO (HQ), निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा, का चयन U-15 वर्ल्ड वॉलीबॉल बॉयज़ एंड गर्ल्स चैंपियनशिप 2025 में रेफरी के रूप में हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 15 दिसंबर 2025 तक शांगलुओ, चीन में आयोजित की जा रही है।

अपनी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  चौहान ने कहा कि वे अपने हृदय से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी कृपा से यह सम्मान संभव हो पाया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर, Director Higher Education एवं SGFI के Secretary General डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, Director School Education  आशीष कोहली, तथा SGFI के President  दीपक कुमार का मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद किया।


हिमाचल की तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

प्रदेश के लिए यह और भी गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी — ख्याति, घंटा रिया और प्रीति — का चयन भी U-15 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है।
ये तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का परचम लहराने को तैयार हैं।

श्री संतोष चौहान ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कोचिंग स्टाफ और अभिभावकों को सम्मान

उन्होंने स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल के इंचार्ज  बलवंत चौटा तथा टीम के कोच  जितेंद्र ढौल्टा को भी इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी।
चौहान ने खिलाड़ियों को तैयार करने में उनके मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। साथ ही खिलाड़ियों के गर्वित अभिभावकों को भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

हिमाचल के खिलाड़ियों व अधिकारियों की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि यह राज्य की प्रतिभा, परिश्रम और खेल विकास की दिशा में हो रहे प्रगतिशील कार्यों का प्रतीक भी है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का बढ़ता प्रभाव प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]