नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल: नेरवा के भूठ गांव में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल: नेरवा के भूठ गांव में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल: नेरवा के भूठ गांव में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत।

शिमला/नेरवा। शिमला जिला की तहसील नेरवा के भूठ गांव (डाकघर भराणू) में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब किशोर शौच के लिए घर से जंगल की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह करीब 15 से 20 फुट नीचे पत्थरों के बीच जा गिरा और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान सुमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी भूठ, डाकघर भराणू, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित बचपन से ही दिव्यांग था और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित था।

जानकारी के अनुसार, सुमित अपने घर के आंगन से जंगल की ओर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे खेत में पत्थरों के बीच जा गिरा। हादसे में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। सुमित के दर्द से कराहने और चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता सुरेंद्र सिंह तथा गांव के ही मंगत राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुमित को खून से लथपथ हालत में खेत में पड़ा देखा।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सुमित को तत्काल सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]