जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में मटकी फोड़कर जीता प्रथम स्थान
|
😊 Please Share This News 😊
|
जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में मटकी फोड़कर जीता प्रथम स्थान
वाकनाघाट, 3 सितंबर। बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दही हांडी फोड़ने के लिए टीमवर्क, समन्वय और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, अल्फा स्कूल, स्कूल ऑफ लॉ और फॉरेंसिक साइंसेज की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग की टीम ने महज 56 सेकंड में दही हांडी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के हांडी फोड़ते ही विश्वविद्यालय परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने इस दौरान जमकर उत्साह और जोश दिखाया।
कार्यक्रम में बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. नैंटा, कुलसचिव विनीत कुमार और उपकुलपति प्रो. डॉ. सुशील सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को याद किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा ने विश्वविद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग और सामूहिक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, सोलन
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
