अगले चार वर्षों में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री।

😊 Please Share This News 😊
|
अगले चार वर्षों में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो धर्मशाला:
प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने एक साल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम किया है और अगले चार वर्षों में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
उन्होंने किसानों के हित में दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने और जनवरी, 2024 से गोबर खरीद योजना शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए अनेक फैसले ले रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
