नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस सरकार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने में जुटी : बिंदल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस सरकार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने में जुटी : बिंदल।

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस सरकार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने में जुटी : बिंदल।

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को सस्पेंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना तत्पश्चात 6 कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं।

डॉ बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधयकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ़ और इन्डिपेन्डेन्ट विधायको के खिलाफ़ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। विधायको के घरों पर छापे मारना उनके बिज़नेस आउटलेट्स के ऊपर छापे मारना। विभिन्न प्रकार की कार्रवाइयाँ करना, चलान करना, उनके घरों के रास्ते रोकना, उनको डराना, धमकाना, उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कार्रवाई करना, अपने लोगों को भेजकर के झगड़े करवाना, पूरे हिमाचल प्रदेश में स्थान -स्थान के ऊपर भय का माहौल पैदा करना यह किसी भी तरह से असहनीय है और बर्दाश्त नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]