नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू में जीप-बाइक की भीषण टक्कर, मंडी के युवक की दर्दनाक मौत; साथी गंभीर घायल – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कुल्लू में जीप-बाइक की भीषण टक्कर, मंडी के युवक की दर्दनाक मौत; साथी गंभीर घायल

😊 Please Share This News 😊

कुल्लू में जीप-बाइक की भीषण टक्कर, मंडी के युवक की दर्दनाक मौत; साथी गंभीर घायल

News Today Himachal

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुल्लू मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर आईटीबीपी कैंप बबेली के समीप हुआ, जहां जीप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान चेतन पुत्र टीकम सिंह, निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चेतन अपने दोस्त योगेश पुत्र गोवर्धन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान आईटीबीपी शिविर बबेली के पास सामने से आ रही जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल योगेश का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]