नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप

सोलन/अर्की, भाजपा सांसद व लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अहंकार युक्त पार्टी है, गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखते। सत्ता में रहकर यह लोग गरीब को धूतकारती और तरसती हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जिंदा गाढ़ देंगे, मोदी तेरी खबर खोद देंगे। महाराष्ट्र में तो यह लोग बम धमाके के दोषियों को कंधे पर बिठाकर घुमा रहे हैं। क्या ऐसी पार्टी को जनता सत्ता में आने देगी ? सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी तानाशाही करती है और किस प्रकार से यह नेता असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते है वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के शहजादे के गुरु जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। भगवान कृष्ण के रंग वालों को कांग्रेस अफ्रीकन मानती है। इसीलिए देश की राष्ट्रपति को चुनाव हरवाने में पूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल सत्ता में आने के भूखे हैं पर जन सेवा में विश्वास नहीं रहते। यहां के विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुद तो असंवैधानिक पद पर बैठे हैं पर बयान तो ऐसे देते हैं जैसे वह संविधान से ऊपर है। अर्की की जनता सरकार से पूछना चाहती हैं कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कौन सा ऐसा विकास कार्य है किया जिससे यहां की स्थानीय जनता को लाभ हुआ, आज तक 15 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक विकास कार्य तक नहीं किया। यहां के दफ्तर जरूर बंद कर दिए है जो पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार में दिए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]