नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमीरपुर की जनता को मजबूत करनी होगी सुक्खू सरकार:-डॉ सुमित पुन्याल।  – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हमीरपुर की जनता को मजबूत करनी होगी सुक्खू सरकार:-डॉ सुमित पुन्याल। 

😊 Please Share This News 😊

हमीरपुर की जनता को मजबूत करनी होगी सुक्खू सरकार:-डॉ सुमित पुन्याल। 

न्यूज़ टूडे हिमाचल:
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमित पुन्याल ने कहा की हिमाचल में लोगों को ख़रीद फरोख्त वाली राजनीति को नकारना होगा। भाजपा को भी स्वस्थ राजनीति करनी चाहिए। धन बल के माध्यम से सरकार को गिराने की निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिस सरकार को लोगों ने 5 साल के लिए जनमत दिया है उस जनमत का सम्मान करना चाहिए। षड्यंत्रों से सरकार को गिराने का कार्य ही बहुत निंदनीय है। जो नेता अपने स्वार्थ के लिए दल बदल कर अपना हित साधते है ऐसे नेता कभी भी लोगों के हितेषी नहीं हो सकते। इस बार हिमाचल व खासखर हमीरपुर की जनता को दिल खोल कर मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का साथ देना चाहिए। हमीरपुर के लिए बहुत गर्व की बात की सिर्फ 5 विधानसभा सीट वाले जिला से दूसरी बार हमीरपुर को मुख्यमंत्री मिला है। पहले हमीरपुर जिले ने धूमल जी के मुख्यमंत्री पद को खोया अब सुक्खू जी के मुख्यमंत्री के पद को नहीं खोना है। हमीरपुर की जनता को भी दलगत की राजनीति से ऊपर उठ कर मुख्यमंत्री जी का साथ देना चाहिए और विधानसभा, लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार को दिल खोल कर समर्थन देना है। इन 15 महीनो के कार्यकाल में विषम परिस्तियों के बावजूद प्रदेश को निरंतर बढ़ाने का कार्य किया। आपदा के समय विपक्ष का भी दायित्व था की केंद्र से प्रदेश के अपने लोगों को सहयता मुहाया करवाए पर वहां भी विपक्ष अपना दायित्व नहीं निभा पाया।
डॉ पुन्याल ने कहा हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कई निर्णय लिए है जिन में कर्मचारी वर्ग को OPS,
महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह,आपदा में सहायता राशि को 10 गुना बढ़ाना,सुक्खू सरकार ने अभूतपूर्व आपदा को देखते हुए आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे मकानों के लिए 12,500 और 10,000रुपए की आर्थिक सहायता को बढ़ा कर एक लाख रुपए किया। सुक्खू सरकार ने अनाथों, विशेष रूप से विकलांग बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्ध व्यस्कों की मदद के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की। राज्य चयन आयोग का गढ़न कर के युवाओं के साथ न्याय किया है वहीं दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना गरीब ग्रामीण युवाओं के स्वभलभन बनाने की दिशा में काम कर रही है।
हिमाचल प्रदेश की हर विधानसभा में गुणात्मक शिक्षा के लिए राजीव डे बोर्डिंग स्कूल की दिशा में काम करना भी सुक्खू सरकार का महत्पूर्ण कार्य है जिस से ग्रामीण व गरीब बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके।
प्रदेश के लोगों के लिए गर्व की बात थी की आपदा में मुख्यमंत्री खुद उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे जो आपदा प्रभाभित थे। आपदा झेल रहे प्रदेश की मदद के लिए मुख्यमंत्री जी ने अपनी पूरी बचत दान कर दी। मुख्य्मंत्री जिला हमीरपुर से होने के कारण कई विकासात्मक कार्य जिले में शुरू हुए है व आगे भी कई योजनाएं का कार्य होगा। हमीरपुर की जनता को दल की राजनीति से ऊपर उठ कर अपने जिले के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मज़बूत करना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]