नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर घर तिरंगा अभियान, बिंदल ने किया शुभारम्भ।,11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगाअभियान। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान, बिंदल ने किया शुभारम्भ।,11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगाअभियान।

😊 Please Share This News 😊

 

हर घर तिरंगा अभियान, बिंदल ने किया शुभारम्भ।,11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगाअभियान।

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हर घर तिरंगा अभियान का सुभारंभ प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर, राजेश घई उपस्थित रहें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा है।
जैसा की हम सभी जानते है, देश मे गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने लगता है तो देश और प्रदेश के नागरिकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रा दिवस मनाने की घोषणा की गई है जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
उहोंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश और प्रदेश के सभी लोगो मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है।
तिरंगा अभियान मे शामिल होने वाले लोगो को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है, इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस अभियान में देश के सभी आयु के नागरिक शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान अदा करते हैं।
यह अभियान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।
बिहारी लाल शर्मा ने बताया की भाजपा 8000 बूथों पर 4 लाख भारत के झंडे लगाने जा रही है, इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा। 14 अगस्त को भाजपा प्यार प्रदेश भर में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें देश की युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की गाथा से अवगत करवाया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]