नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरियाणा विधानसभा जीत को लेकर भाजपा के खुशी की लहर। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हरियाणा विधानसभा जीत को लेकर भाजपा के खुशी की लहर।

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा विधानसभा जीत को लेकर भाजपा के खुशी की लहर।

 

शिमला, भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की हरियाणा जीत को लेकर जशन मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू वितरण भी किया गया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

कर्ण नंदा ने बताया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, सांसद सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, हर्ष महाजन और पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को इस एतिहासिक जीत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ कर रहे हैं कि भाजपा ने राज्‍य में तीसरी बार सरकार बना ली है। इस बार हरियाणा में भाजपा के हैट्रिक लगा दी है, यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कुल मिलकर कांग्रेस पार्टी की झूठी गरंतियां हरियाणा विधानसभा चुनावों में नहीं चल पाई।
हरियाणा को ऐसी राजनीतिक पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री की जरूरत है जिस पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप न हो। इस जीत ने यह सिद्ध कर दिया है की जनता कांग्रेस के भरष्टाचारियों के साथ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो सरकार गिरने की परवाह किए बिना उस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, क्योंकि भाजपा का मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए की जानी चाहिए। पूरे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेता हरियाणा की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। हरियाणा के इतिहास में कभी इतना निवेश नहीं हुआ, जितना भाजपा सरकार के कार्यकाल के 10 वर्षों में हुआ है। हरियाणा में 10 वर्ष पहले पानी के लिए महिलाओं को भटकना पड़ता था, क्योंकि हर घर में नल की व्यवस्था नहीं थी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया और हरियाणा सहित समूचे देश में नल से जल मुहैया करवाया गया। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में अंतर बिल्कुल स्पष्ट है, जनता के भाजपा और पीएम मोदी के नेतृत्व पर मोहर लगाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]