पंकज शर्मा बने ओल्ड स्टूडेंट युनियन के अध्यक्ष।

😊 Please Share This News 😊
|
पंकज शर्मा बने ओल्ड स्टूडेंट युनियन के अध्यक्ष।
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में पूर्व छात्र संघ का गठन किये जाने के उदेश्य से वर्ष 2017 से 2024 तक अध्यनरत रहे विद्यार्थियों की आम सभा आयोजित हुई। पूर्व छात्र महाविद्यालय से जुड़े रहे और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शिक्षा और करियर में सहयोग प्रदान कर महाविद्यालय को सुदृढ बनाने के उदेश्य से इस संघ का गठन किया गया है। इस आम सभा में सभी पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साँझा किये। आम सभा में लोकतांत्रिक विधि को अपनाते उए विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया और पूर्व छात्र संघ का गठन किया गया जिसमें पंकज शर्मा को अध्यक्ष, प्रीतिका को उपाध्यक्ष, पूजा पाबटा को सचिव, रितु को सयुंक्त सचिव, गौतम सिंघटा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा हर्ष, कनिका हिमटा, मधु, गोवेश सिंघटा, स्मृति नेगी तथा रोहित को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। कॉलेज के प्राचार्य रविंदर चौहान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
