पेशेवर पत्रकारों की ये तिकड़ी संभालेंगी चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी।

😊 Please Share This News 😊
|
पेशेवर पत्रकारों की ये तिकड़ी संभालेंगी चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी।
चौपाल : चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ,जिसमे पेशेवर पत्रकारों की ये तिकड़ी चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी संभालेगी..इसमें राजपूत राजेंद्र त्यागी,यशपाल कपूर और भीम सिंह ठाकुर शामिल हैं,इसमे त्यागी देश व प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों अमर उजाला दैनिक भास्कर,पंजाब केसरी,दैनिक जागरण,हिमाचल दस्तक,आपका फैंसला,दिव्य हिमाचल सरीखे समाचार पत्रों काम कर चुके है,आजकल प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ लाइव7 के संचालक है। इतना ही नही इन्हें दिव्य हिमाचल समाचार पत्र में कार्य करते हुए साल 2018 में बेस्ट रिपोर्टर का खिताब मिल चुका है। राजपूत राजेंद्र मूलतः शिमला जिला के चौपाल उपमंडल में हामल परगना के धबास के रहने वाले है। वे सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से मंच प्रदान करते है तथा चौपाल की हाटी समिति के महासचिव भी है। इसी तरह यशपाल कपूर देश के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं.. मूलत सिरमौर के सराहां (पच्छाद) क्षेत्र के रहने वाले हैं.. सांस्कृतिक कार्यक्रम में अक्सर न केवल भाग लेते हैं बल्कि मूल संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रयासरत हैं। जबकि भीम सिंह ठाकुर दैनिक भास्कर के पत्रकार हैं..सिरमौर के हरिपुरधार के रनवा गांव के रहने वाले हैं..ठेठ ठाकुर.. हाटी आंदोलन को पुनर्जीवित करने और जनता को जागृत करने के कारण यह हाटी पुरोधा कहलाए,सिरमौर रत्न सम्मान से सम्मानित हो चुके है। तीनों को नए दायित्व मिलने से धार्मिक व सामाजिक संगठन चूड़ेश्वर सेवा समिति नए आयाम स्थापित करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
