नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक रमेश शर्मा ‘राष्ट्रीय महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’ से सम्मानित। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिक्षक रमेश शर्मा ‘राष्ट्रीय महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’ से सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

शिक्षक रमेश शर्मा ‘राष्ट्रीय महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’ से सम्मानित।

कुपवी/सोलन। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुपवी उपमंडल की मंझोली पंचायत के गोंठ गांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में राजकीय उच्च पाठशाला धारजा (सोलन) में कार्यरत शिक्षक रमेश शर्मा को भारत सरकार के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

श्री रमेश शर्मा पिछले कई वर्षों से विद्यालयी शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और प्रभावी शिक्षण पद्धति के परिणामस्वरूप विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार कई वर्षों से 100 प्रतिशत रहा है, जो उनकी शैक्षणिक दक्षता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

रमेश शर्मा ने शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को भी नई दिशा दी है। वे देशभर के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नवाचारों तथा डिजिटल शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अनेक शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने में सहायता मिली है।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने विद्यालय में विशेष इंग्लिश स्पीकिंग कक्षाओं की शुरुआत की, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व विकास और भाषा दक्षता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

इसके अतिरिक्त, उनकी विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग के कारण विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की प्रवेश परीक्षाओं तथा राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

श्री रमेश शर्मा को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से न केवल उनके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे कुपवी क्षेत्र और शिक्षा जगत में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, नवाचारपूर्ण सोच और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]