नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल-नेरवा को बड़ी सौगात: अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें, कुपवी कॉलेज भी रहेगा सुचारु। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल-नेरवा को बड़ी सौगात: अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें, कुपवी कॉलेज भी रहेगा सुचारु।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल-नेरवा को बड़ी सौगात: अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें, कुपवी कॉलेज भी रहेगा सुचारु।

मुख्यमंत्री से मिले एचपीएमसी उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।

गिरिश ठाकुर 
चौपाल। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौपाल और नेरवा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए दोनों सिविल अस्पतालों के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की।
इस फैसले से अब क्षेत्र के हजारों मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
बैठक के दौरान सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री का कुपवी कॉलेज को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्णय के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
सुरेंद्र शर्मा ने नेरवा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क संपर्क बेहतर बनाने तथा अन्य आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित मांगें शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में चौपाल विधानसभा क्षेत्र को कई नई विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों के लिए यह निर्णय स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे चौपाल, नेरवा और कुपवी क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]