नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल कल्याण सभा सोलन की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल शर्मा बने अध्यक्ष, लोकेंद्र शर्मा  बने महासचिव। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल कल्याण सभा सोलन की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल शर्मा बने अध्यक्ष, लोकेंद्र शर्मा  बने महासचिव।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल कल्याण सभा सोलन की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल शर्मा बने अध्यक्ष, लोकेंद्र शर्मा  बने महासचिव।

चौपाल/सोलन, 19 जून।
चौपाल कल्याण सभा सोलन की महत्वपूर्ण बैठक 18 जून 2026 को भगनाल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ सदस्य श्री प्रदीप गनेट की अध्यक्षता में किया गया।

सभा के चुनाव में नई कार्यकारिणी के लिए निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। श्री अनिल शर्मा को अध्यक्ष, श्री नरेंद्र चौहान एवं श्री सीताराम ठाकुर को उपाध्यक्ष, श्री लोकेंद्र शर्मा को महासचिव, श्री मंजीत नाटा को कोषाध्यक्ष तथा श्री संजय शर्मा को सहसचिव चुना गया।

विशेष बात यह रही कि चौपाल क्षेत्र के नेवल टिकरी से संबंध रखने वाले श्री अनिल शर्मा को सभा की कमान सौंपी गई, जबकि चांजू परगना के कटोटी गांव से संबंध रखने वाले श्री लोकेंद्र शर्मा को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौपाल क्षेत्र के लोगों के हितों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभा निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चौपाल कल्याण सभा सोलन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा चौपाल क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए प्रभावी कार्य करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]