चौपाल कल्याण सभा सोलन ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन, डिफॉल्टर आढ़तियों पर कार्रवाई और सेब सीजन में यातायात व्यवस्था की उठाई मांग
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल कल्याण सभा सोलन ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन, डिफॉल्टर आढ़तियों पर कार्रवाई और सेब सीजन में यातायात व्यवस्था की उठाई मांग
सोलन | न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
चौपाल कल्याण सभा सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल आज अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सेब उत्पादकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से डिफॉल्टर आढ़तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई, ताकि बागवानों के आर्थिक हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक तिरुमला राजू एस. डी. वर्मा से भी मुलाकात की और आगामी सेब सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़कों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
सभा के महासचिव लोकेंद्र शर्मा ने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने ज्ञापन को गंभीरता से लिया है और उस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चौपाल कल्याण सभा भविष्य में भी क्षेत्र और बागवानों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाती रहेगी तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करती रहेगी।
लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि सभा का उद्देश्य चौपाल क्षेत्र के लोगों और विशेषकर बागवानों के हितों की रक्षा करना है। इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर आवश्यक मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
