नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोविड के दौरान विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने एक साल की इंटर्नशिप का दिया निर्देश – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कोविड के दौरान विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने एक साल की इंटर्नशिप का दिया निर्देश

😊 Please Share This News 😊

कोविड के दौरान विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने एक साल की इंटर्नशिप का दिया निर्देश

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो | शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटे छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले पात्र विदेशी चिकित्सा स्नातकों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति देने के निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की इंटर्नशिप अवधि को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। एक ही शैक्षणिक बैच के कुछ विद्यार्थियों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति मिली थी, जबकि कोविड-19 जैसी समान परिस्थितियों में अध्ययन करने वाले अन्य छात्रों को दो वर्ष की इंटर्नशिप करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे छात्रों में असमानता की भावना उत्पन्न हुई।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर शीघ्र आदेश जारी किए जाएं, ताकि प्रभावित छात्र बिना किसी देरी के अपनी इंटर्नशिप पूरी कर सकें और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के उन अनेक छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से विदेशों में चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद इंटर्नशिप अवधि को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे थे। यह निर्णय उनके करियर को गति देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]