भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सात जिलों को मिले नए संयोजक, अभिषेक पटियाल ने की नियुक्तियों की घोषणा.
|
😊 Please Share This News 😊
|
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सात जिलों को मिले नए संयोजक, अभिषेक पटियाल ने की नियुक्तियों की घोषणा.
शिमला, 24 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सात जिलों के जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
घोषित नियुक्तियों के अनुसार बिलासपुर से लेफ्टिनेंट कर्नल रूपेन्द्र चंदेल, सिरमौर से कैप्टन नरेंद्र सिंह, नूरपुर से कैप्टन राजीव सबियाल, किन्नौर से ऑनरेरी कैप्टन बलवंत नेगी, ऊना से ऑनरेरी कैप्टन युद्धवीर सिंह, चंबा से सूबेदार मेजर योगराज तथा सुंदरनगर से ऑनरेरी कैप्टन राजेश्वर ठाकुर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संयोजक अभिषेक पटियाल ने कहा कि इन नियुक्तियों से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को जिला स्तर पर और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद और समन्वय बढ़ाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पटियाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुभव, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
न्यूज टुडे हिमाचल
#NewsTodayHimachal #HimachalBJP #BJP #ExServicemen #HimachalPradesh #BJPExServicemenCell
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
