होली हेवन पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने चित्रों और भाषणों से दिखाया विकसित भारत का सपना.
|
😊 Please Share This News 😊
|
होली हेवन पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने चित्रों और भाषणों से दिखाया विकसित भारत का सपना.
न्यूज टुडे हिमाचल
होली हेवन पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता और ‘विकसित भारत का संकल्प’ पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों तथा शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक संजीव देष्टा, शिमला किसान मोर्चा एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक दिनेश ठाकुर, कुसुम्पटी मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, प्रदेश सचिव किसान मोर्चा प्रेम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर तथा स्कूल के प्रधानाचार्य विद्या नंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक चित्र बनाए। वहीं ‘विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, भविष्य और अपनी आकांक्षाओं से जुड़े विचार साझा किए।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विद्या नंद शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
न्यूज टुडे हिमाचल
#NewsTodayHimachal #MyDreamIndia #ViksitBharat #HimachalPradesh #PaintingCompetition #DevelopedIndia
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
