नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोण कराली-नौतोड़ संपर्क मार्ग की सुध लेने पहुंचे नवीन कालटा, सड़क सुधार के लिए बजट जुटाने का प्रयास – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

रोण कराली-नौतोड़ संपर्क मार्ग की सुध लेने पहुंचे नवीन कालटा, सड़क सुधार के लिए बजट जुटाने का प्रयास

😊 Please Share This News 😊

रोण कराली-नौतोड़ संपर्क मार्ग की सुध लेने पहुंचे नवीन कालटा, सड़क सुधार के लिए बजट जुटाने का प्रयास

शिमला, 15 नवंबर। पंचायत समिति नारकण्डा के अध्यक्ष नवीन कालटा ने रोण कराली से हरिजन बस्ती नौतोड़ संपर्क मार्ग का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और मार्ग की खस्ताहालत को देखते हुए इसके सुधार एवं निर्माण कार्य की आवश्यकता जताई।

नवीन कालटा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस मार्ग के सुधार एवं निर्माण के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान करवाने हेतु वह अपने स्तर पर तथा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से मामला उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय उनका धरातल पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को गति देना और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका संकल्प है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला

शीर्षक को और प्रभावी बनाएंइसे संक्षिप्त समाचार बनाएं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]