उत्तरकाशी यमुनोत्री हाइवे पर बस हादसा,12 लोगो ने गवाँई अपनी जान।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उत्तराखंड में बस हादसा, मौत के आगोश में समाई 12 जिंदगियां।
19 नवंबर न्यूज़टुडे हिमाचल बीयूरो।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी-यमनोत्री हाइवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोगों के घायल होने की ख़बर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 9 शवों को पुलिस ने रिक्वर कर लिया है, जबकि बाकियों शवों को निकाला जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस उत्तरकाशी से विकासनगर की ओर जा रही थी और पुरोला तहसील के डामटा के पास बस खाई जा गिरी। बस में 2 दर्जन से ज्यादा यात्री सवार होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। खाई ग़हरी होने के कारण रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की मदद भी लगी गई। अभी तक हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा पुलिस मामले की जांच में जुुुटी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
