चौपाल अस्पताल में स्टाफ नर्सो के दस पद खाली।
😊 Please Share This News 😊
|
सिविल अस्पताल चौपाल में स्टाफ नर्सो के सभी दस पद खाली।
विपिन कुमार
चौपाल 12 जनवरी *न्यूज़टुडे हिमाचल* : प्रदेश सरकार द्वारा निर्वाचन क्षेत्र चौपाल में किए जा रहे विकास की सिविल अस्पताल चौपाल ने पोल खोल कर रख दी है। सब-डिवीज़न कार्यालय चौपाल में दशकों पूर्व खुले सिविल अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है। अस्पताल में स्टाफ नर्सों के दस पदों सहित फार्मासिस्ट का एक पद रिक्त पड़ा है। हालांकि इस बारे में प्रदेश सरकार को कई मर्तबा सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इन रिक्त पदों को नही भरा जा सका है। सिविल अस्पताल चौपाल में आरकेएस के तहत नियुक्त पेशेंट अटेंडेंट से नर्सो का कार्य करवाया जा रहा है, इसके अतिरिक्त अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। दूर-दराज से आने वाले मरीज़ों को अल्ट्रासाउंड के लिए सौ किलोमीटर दूर शिमला जाना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल नेरवा में दशकों से पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में धूल फांक रही है। इतना ही नहीं सिविल अस्पताल चौपाल में लो बोल्टेज के कारण दो बजे तक एक्सरे भी नही हो पाते, दोपहर दो बजे के बाद जब कभी बोल्टेज बढ़ती है तभी एक्सरे हो पाते है।
नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष धीरेन्द्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, शिवलाल भोटा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र औकटा, पंकज कुमार व मनोज नेगी सहित दर्जनों लोगों ने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि जल्दी से उक्त अस्पताल में आ रही परेशानी से क्षेत्र की जनता को निज़ात दिलाए वर्ना उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
उधर कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुनील नेगी ने खाली पदों कि पुष्टि की है तथा कहा कि इसकी सूचना सरकार को भेजी गई है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)