राजेंद्र त्यागी बने चौपाल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष।
😊 Please Share This News 😊
|
राजेंद्र त्यागी बने चौपाल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 17 मई चौपाल : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चौपाल की बैठक हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में सम्पन्न हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेन्द्र सिंह त्यागी को एसोसिएशन का अध्यक्ष, मोहिंद्र खागटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डी0आर खिमटा को महासचिव, दिनेश रनटा को कोषाध्यक्ष व रविंद्र दुर्गाइक को सहसचिव तथा योगेश शर्मा, चमन शर्मा, सुरेंद्र जुरटा व उमेश कुमार को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त लच्छी राम, देव हिमटा, विनोद भोटा, सोहन लाल, दीनबंधु शर्मा, राकेश झगटा, संतोष शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया।
बताते चलें कि उपमंडल चौपाल में 50 से अधिक स्कूल विभिन्न स्थानों पर गुणात्मक शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है। एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य सरकार के साथ बातचीत के द्वारा स्कूलों को आ रही समस्याओं से निज़ात दिलाने हेतु लगातार प्रयास करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
