04 शिमला लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 28.1 % मतदान।
😊 Please Share This News 😊
|
04 शिमला लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 28.1 % मतदान।
न्यूज़ टुडे हिमाचल 19 मई
04-शिमला लोकसभा (अनुसूचित जाति) क्षेत्र में सुबह 11.00 बजे तक 28.01 प्रतिशत मतदान होने का समाचार है।
निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर गोयल ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11.00 बजे तक 28.01 मतदान होने का समाचार है।
उन्होंने कहा कि शिमला जिला के 60-चैपाल विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11.00 बजे तक 32.20, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 23.81, 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 28.26, 63-शिमला विधानसभा क्षेत्र में 22.82, 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 29.46, 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 25.09 तथा 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 31.60 प्रतिशत मतदान होने का समाचार है।
66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11.00 बजे तक 29.26 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)