नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल:बमटा में पेड़ के नीचे दबने से मज़दूर की मौत। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल:बमटा में पेड़ के नीचे दबने से मज़दूर की मौत।

😊 Please Share This News 😊

बमटा में पेड़  के  नीचे  दबने  से मज़दूर की मौत।

सुरेश रंजन

न्यूज़ टुडे हिमाचल 25 अगस्त नेरवा:चौपाल उपमंडल के बमटा में पेड़ के नीचे दबने से चारान कर रहे मजदूर की मौत हो गई है। बमटा से 1 किलोमीटर दूर ममवी के पास आज प्रात  कुछ व्यक्ति पेड़ों का चरान कर रहे थे तभी अचानक ऊपर से एक पेड़ स्लाइड होकर नीचे की तरफ आया जोकि जयराम नामक व्यक्ति को लगा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मजदूर गांव जटवाड़ा सुंदर नगर का रहने वाला  बताया जा रहा है।  जयराम उसकी पत्नी सवरना  उसकी बहन नीता व जीजा विजय कुमार सूखे पेड़ों का चारान कर रहे थे तभी अचानक  ऊपर से एक बड़ा पेड़ स्लाइड होकर सीधा जयराम पर गिरा जिससे कि जयराम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस थाना चौपाल को सूचित किया गया व चौपाल से पुलिस दल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक को सिविल अस्पताल चौपाल लाया जहां पर मृतका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने मृतक के परिवार को ₹10000 की फौरी राहत प्रदान की। इस केस की पुष्टि डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा द्वारा की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]