नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंगत राम शर्मा दोबाारा बने चौपाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मंगत राम शर्मा दोबाारा बने चौपाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष।

😊 Please Share This News 😊

मंगत राम शर्मा दोबाारा बने चौपाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष।

सुरेश रंजन

न्यूज़ टुडे संवाददाता नेरवा,27 सितम्बर: चौपाल भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेरवा में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।जिसमें की चौपाल से भारतीय जनता पार्टी मंडल के चुनाव विभिन्न पदों पर होने थे। जिसमें मंडल अध्यक्ष पद महिला मोर्चा पर व युवा मोर्चा पर सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पहली  कार्यकारिणी को दोबारा से  रिपीट किया गया है। तथा अध्यक्ष मंगत राम शर्मा व उनके द्वारा चुनी गई पूरी टीम जिन जिन पदों पर कार्यरत है वह कार्यकारिणी के उन ही पदों पर कायम रहेगे। यह निर्णय सर्व बीजेपी मंडल व कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाने का निर्णय लिया गया है।

रविन्द्र ठाकुर बीजेपी संगठन प्रभारी व विधायक चौपाल बलबीर सिंह वर्मा के समक्ष सभी बीजेपी कार्यकर्ता ने मंगतराम शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि मंगत राम शर्मा बहुत समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं लेकिन तब से लेकर आज तक जो पार्टी के लिए दिन रात एक कर कार्य कर रहे हैं तथा 27 साल बाद चौपाल में फिर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 4000 से अधिक वोटों से बढ़त दिलाई व एमपी के चुनाव में 28000 वोटों की लीड दिला कर हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया सभी कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे व्यक्ति को यदि हम कोई तोहफा नहीं दे सकते तो इनके खिलाफ अध्यक्ष पद पर किसी और उम्मीदवार को खड़ा करना हमारे लिए सबसे बड़ी बेवकूफी होगी। इसलिए सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने यह निर्णय लिया कि चौपाल में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष का पद मंगत राम शर्मा को ही दिया जाऐ इनके साथ चुने गए कार्यकर्ता जिन जिन पदों पर है उन्हें उन्हीं पदों पर कायम रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रताप शर्मा महामंत्री वीरेंद्र वर्मा महामंत्री सुरेंद्र सिंह तंगड़ाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रीटू शटाइक उपाध्यक्ष गुलाब रमचाईक सचिव अनिल रनेईक महासचिव युवा मोर्चा रविंद्र नेगी ऐससी युवा मोर्चा के अध्यक्ष गगनदीप कालटा ऐसी मोर्चा बीजेपी चौपाल के अध्यक्ष कीरपा राम पिसटा महिला मोर्चा बीजेपी अध्यक्ष चौपाल रमला रांटा महामंत्री सरला गुनसाईक मीडिया प्रभारी रेखा मनसाईक सचिव बंदना धानटा भारतीय जनता पार्टी चौपाल के मीडिया प्रभारी शशि चौहान उपस्थित जगदीश सूद कोषाध्यक्ष
किशोरी शर्मा महासचिव  काकू ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता बीजेपी एल एस पोटन प्रधान संघ चौपाल के प्रधान व कुपवी प्रधान संघ के प्रधान छज्जू राम जी उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]