नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय मे लोगों को किया जारहा है गुमराह: वर्मा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय मे लोगों को किया जारहा है गुमराह: वर्मा।

😊 Please Share This News 😊

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय मे लोगों को किया जारहा है गुमराह: वर्मा।

गिरीश ठाकुर

न्यूज़ टुडे हिमाचल 16 जनवरी चौपाल:: नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे जिस प्रकार कांग्रेस द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है वह उचित नहीं हैं। कांग्रेस के इस षड़यंत्र से राष्ट्र की एकता और अखण्डता कमजोर हो सकती है। यह बात चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने चौपाल में नागरिकता संशोधन बिल कि जानकारी देते उपस्थित जनता को कही, उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में
नागरिकता संशोधन अधिनियम के सम्बन्ध में यह निर्णय केन्द्र सरकार के सशक्त नेतृत्व के कारण लिया जा सका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा विपक्ष के अन्य नेता इस मामले को राजनैतिक रंग देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भारत में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध नहीं है, क्योंकि वह पहले से भारत में रह रहे हैं और इस महान राष्ट्र के नागरिक हैं। उसके पश्चात विधायक ने अन्य कार्यकर्ताओ के साथ चौपाल बाज़ार में दुकानदारों को अधिनियम की जानकारी दी तथा पम्पलेट भी बांटे।
उन्होने कहा कि यह अधिनियम केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों के लिए है जिन्होंने अत्याचारों के कारण अपना देश छोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है ताकि वे बिना किसी बाधा के भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकें।
विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि यह मुददा लम्बे समय से लम्बित था और पूर्व सरकारें भी इच्छाशक्ति की कमी और राजनैतिक फायदे के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाईं। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रताप शर्मा, मीडिया प्रभारी शशि चौहान, लायक राम शर्मा, देवदत्त शर्मा, दीपक पनाइक, अरूण ठाकुर, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश चंदेल, हीरा सिंह डोगरा भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]