उपमंडल चौपाल को मिलेंगे 7 नए डॉक्टर,स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर:- वर्मा।
😊 Please Share This News 😊
|
उपमंडल चौपाल को मिलेंगे 7 नए डॉक्टर,स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर:- वर्मा।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 24 जनवरी नेरवा:-सिविल अस्पताल नेरवा में काफी समय से रिक्त चल रहे डॉक्टरों के पदों को सरकार द्ववाराव भर दिया गयाा है ।तथा नेरवा अस्पताल के लिए के 5 नए डॉक्टरों की तैनाती करवा दी गई है, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लानी बमटा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुमा को भी एक-एक डॉक्टर की तैनाती करवा दी गई है। नेरवा में पिछले काफी ससमय से डॉक्टरों की कमियां थी रेगुलर डा ना होने के कारण सिविल अस्पताल नेरवा में डेपुटेशन पर डॉक्टरों की तैनाती की जाती थी। यहां डॉक्टरों की तैनाती के बाद चौपाल नेरवा की जनता ने विधायक का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी चौपाल के मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिटु शटाईक सचिव गुलाब रमचाईक भारतीय जनता महिला मोर्चा अध्यक्षा रमला रांटा मीडिया प्रभारी रेखा मनसाईक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम वर्मा व भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष संजू शेख तथा भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा के अध्यक्ष किरपा राम पीसटा का कहना है कि जबसे बलबीर सिंह वर्मा चौपाल के विधायक बने हैं तब से चौपाल में विकास को एक नई राह मिल गई है। उधर समस्त ग्राम पंचायत वासी धारटूआ गीलड थाचली शील सोसल ने भी विधायक बलबीर सिंह वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
उधर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा का कहना है कि अभी भी नेरवा चौपाल में कई ऐसी पीएससीहै जहां पर डॉक्टर की कमी है हम बहुत जल्दी वहां पर भी डॉक्टर की तैनाती कर देंगे तथा नेरवा के अंदर जो अस्पताल का भवन बनना है वह भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा तथा इसी वर्ष हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा नेरवा की जनता को समर्पित किया जाएगा। 3 माह पूर्व सिविल अस्पताल नेरवा के लिए एक्सरे मशीन अल्ट्रासाउंड ईसीजी सभी सुविधाएं पहुंच चुकी है जैसे ही भवन तैयार हो जाता है तो नेरवा की जनता को अब समस्त जांच के लीऐ शिमला नहीं जाना पड़ेगा सिविल अस्पताल नेरवा में ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
