नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली चुनाव में आपत्तिजनक भाषण दिए जाने के खिलाफ युंका का विरोध प्रदर्शन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली चुनाव में आपत्तिजनक भाषण दिए जाने के खिलाफ युंका का विरोध प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली चुनाव में आपत्तिजनक भाषण दिए जाने के खिलाफ युंका का विरोध प्रदर्शन।

गिरीश ठाकुर 

न्यूज़ टुडे हिमाचल 1 फ़रवरी:आज शिमला में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली चुनाव में आपत्तिजनक भाषण दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया।युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में सेंकडो कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन शिमला से रैली निकालकर अपना विरोध जताया।मनीष ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा जो घटिया बयानबाजी दिल्ली चुनाव में दी गयी है वो बिल्कुल भी भारत के नागरिकों को सहन नहीं है। यह देश गांधी का देश है यहां गोडसे की विचारधारा के लिए कोई स्थान नहीं है। युवा कांग्रेस ने चेताया है कि अनुराग ठाकुर इस तरह की घटिया टिप्पणी करने से बाज़ आए अन्यथा युवा कांग्रेस प्रदेश के अंदर उनका जगह जगह घेराव करेगी।युवा कांग्रेस ने उन्हें सलाह दी है कि जिस काम के लिए उन्हें हिमाचल की जनता ने दिल्ली भेजा है वह उस काम को अंजाम दे।आज के बजट में भी अनुराग ठाकुर वित्त राज्यमंत्री रहते हुए हिमाचल के लिए कुछ खास नहीं कर पाए है।युवा कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली चुनाव को जीतने के लिये अनुराग ठाकुर विभाजन की राजीनीति का सहारा लेना चाह रहे है जिसमे वह बिल्कुल भी कामयाब नहीं होंगे।इस अवसर पर प्रदेश NSUI अध्यक्ष छत्तर ठाकुर,युवा कांग्रेस महासचिव निशांत ठाकुर,साजिद अली,दिनेश चोपड़ा,नरेश दासता,वेद ठाकुर,चमन ठाकुर,अनीश राठौर,अनिल ठाकुर,मोनिता चौहान,उषा मेहता,रिम्पल बरागटा,रितिका ठाकुर,विक्रम ठाकुर,ऋषि राठौर,राजीव वर्मा,ट्विंकल जनारथा,मनोज चौहान,योगेश ठाकुर,नितिन,राकेश सिंगटा,अतुल धानता,अमृत पाल, अंकुश माखन,रोहित झांटा, शिवम राणा,सूरज,अली,शेखर ,गौरव आदि कई युवा उपस्तिथ थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]