कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिया 17 लाख का योगदान।
😊 Please Share This News 😊
|
कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिया 17 लाख का योगदान।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 25 अप्रैल नेरवा: कोरोना महामारी के लड़ने के लिए जहाँ हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार अपना योगदान दे रहे है वही क्षेत्र के ए क्लास कॉन्ट्रेक्टर त्रिलोक सिंह राठौर ने भी इस लड़ाई को लड़ने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 केयर फंड में 15 लाख व प्रधानमंत्री कोविड-19 केयर फंड में 2 लाख रुपए की धनराशि दी है। शनिवार को सचिवालय में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को राहत राशि का ड्राफ्ट भेंट किया। राठौर ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है देश को आज हर नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। हर नागरिक को यथा संभव सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
उधर विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि यह समाज के प्रति तिरलोक राठौर की असली सेवा समर्पण है। उनके द्वारा दी गई यह राशि संकट की घड़ी में देश के असहाय गरीब व बेसहारा लोगो के काम आएगी। विधायक ने कहा कि बाकि लोगो को भी राठौर की तरह देश हित मे आगे आना चाहिए।
विधायक बलवीर वर्मा स्वंय भी एक लाख इकहत्तर हज़ार की राशि राहतकोष मे दे चुके है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)