नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता  हितेश्वर सिंह के सीसी बैंक निर्देशक मंडल का चुनाव जीतने के बाद सैंज घाटी में हुुुआ ज़ोरदार स्वागत।  – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

वंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता  हितेश्वर सिंह के सीसी बैंक निर्देशक मंडल का चुनाव जीतने के बाद सैंज घाटी में हुुुआ ज़ोरदार स्वागत। 

😊 Please Share This News 😊

वंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता  हितेश्वर सिंह के सीसी बैंक निर्देशक मंडल का चुनाव जीतने के बाद सैंज घाटी में हुुुआ ज़ोरदार स्वागत। 

महेंद्र पलसरा

न्यूज़ टुडे हिमाचल 6 अक्टूबर 2020,सैंज:
वंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता  हितेश्वर सिंह के सीसी बैंक निर्देशक मंडल का चुनाव जीतने के बाद पहली बार सैंज घाटी के भ्रमण पर निकले तो सैंज घाटी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने युवा नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। बंजार विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने वाले हितेश्वर सिंह के स्वागत के लिए सैंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैला वार्ड के जिला परिषद सदस्य एवं वंजार जॉन के केसीसी बैंक के निदेशक का फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें सैंज घाटी के विभिन्न पंचायतों से पार्टी पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता हितेश्वर सिंह के स्वागत के लिए सैंज मैं सैकड़ों की संख्या मे एकत्रित हुए
। वही हितेश्वर सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर इशारों ही इशारों में खूब तंज कसे हितेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से स्थानीय नेतृत्व का राग जपने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को हाल ही में हुए चुनाव में बाहरी नेताओं से प्यार हुआ है लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें अब कौन वोट देगा जिसका नतीजा आज जनता के समक्ष है उन्होंने कहा कि जिन नेताओं, प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हितेश्वर सिंह को हराने का खूब प्रयास किया है उन्हें वंजार जॉन के मतदाताओं ने जवाब में हितेश्वर सिंह को 81मतऔर कृष्ण ठाकुर को 32 देकर यह साबित कर दिया है कि वंजार के कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं है हितेश्वर सिंह ने कहा कि आप लोगों का हौसला देखते हुए लगता है कि आप आगे भी नहीं डरने बाले नहीं है उन्होंने कहा कि एक छोटे से चुनाव में कई बड़े-बड़े दिग्गज हितेश्वर सिंह को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतरे लेकिन हितेश्वर सिंह स्वयं अकेला चल कर मतदाताओं तक बीते कार्यकाल का विकास कार्य पहुंचा रहे थे लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि वंजार जोन के मतदाताओं ने बिना डरे विकास को वोट दिया है और उन सभी मतदाताओं का मे एक बार पुनः दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करना चाहता हूं उन्होंने कहा कि बीते 4 वर्षो में वंजार जोन में चार एटीएम खुले और 3 नई केसीसी बैंक की ब्रांच खोली गई और आनी में एजीएम ऑफिस का कार्यालय खोला गया है उन्होंने कहा कि भविष्य में जहां-जहां एटीएम बैंक शाखा खोलने की आवश्यकता होगी तो उस पर विचार किया जाएगा और अधूरे कामों को जल्द पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि वंजार विधानसभा क्षेत्र की जनता के लाडले हितेश्वर सिंह मंगलवार को निर्देशक मंडल के चुनाव जीतने के बाद पहली बार सैंज पधारे तो कार्यकर्ताओं ने भी खुशी में सभी को लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और सैज बस स्टैंड में ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया । बता दें कि जहां वंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का एक धड़ा हितेश्वर सिंह को रोकने में लगा है वही दूसरा धड़ा हितेश्वर सिंह के हाथ मजबूत करने में डट गया है और कार्यकर्ता भी नेताओं के डराने पर भी नहीं डर रहे हैं वही हाल ही में केसीसी बैंक निर्देशक मंडल के चुनाव में वंजार जॉन के मतदाताओं ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो हितेश्वर सिंह के मंच पर जाने से डरा रहे थे वंजार विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से हितेश्वर सिंह का हौसला भी दिन प्रतिदिन दोगुना होता जा रहा है मंगलवार को तो सैंज में कार्यकर्ताओं ने अपने नरों में स्पष्ट किया है कि वंजार का नेता कैसा हो हितेश्वर सिंह जैसा हो, हितेश्वर सिंह आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, नेता हो तो ऐसा हो हितेश्वर सिंह जैसा हो नारों से सैज बाजार गूंज उठा । वहरहाल मंगलवार को सैंज घाटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने युवा नेता एवं रैला वार्ड से जिला परिषद सदस्य ,वंजार जोन केसीसी बैंक निर्देशक हितेश्वर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed