कार सेवा संस्था द्वारा सैंज घाटी में किया जागरूकता शिविर का आयोजन।
😊 Please Share This News 😊
|
कार सेवा संस्था द्वारा सैंज घाटी में किया जागरूकता शिविर का आयोजन।
महेंद्र पलसरा
न्यूज़ टुडे हिमाचल 6 फ़रवरी सैंज: कार सेवा दल कुल्लू द्वारा सैन्ज में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार सेवा दल शिविर में हैंडीमांचल थेरेपी सेंटर के सदस्य भी उपस्थित रहे जो कि
शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सहायता के लिए कार्य करते हैं। कार सेवा दल कुल्लू के मुखिया मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्त दान ही सबसे बड़ा दान है। गौर रहें कि कारसेवा पिछले दस सालों से जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बेसहारा मरीजो को रोजाना दूध बांटा जाता है। आर्थिक तौर पर कमजोर मरीजों,दिव्यांगों, गर्भवती महिलाएं व बेसहारा मरीजों के इलाज का खर्चा वहन किया जाता है।क्षेत्रीय अस्पताल में कमरा नंबर 124 में बेड, गद्दे , कम्बल,तकिया, व्हील चेयर, वैसाखियाँ, थरमामीटर, आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा दी
जाती है। लावारिस मरीजों की देखभाल और उन्हें हर संभव मदद देना कारसेवा की एम्बुलेंस द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा दी जाती है। साथ ही संस्था द्वारा सर्दियों बेसहारा गाय और बैलों
को घास दिया जाता है और गाय बैल के चोटिल होने पर ईलाज किया जाता है। वही संस्था द्वारा गरीब और मध्यमवर्गीय, स्लम एरिया के बच्चों को निशुल्क
ट्यूशन दी जाती है और गरीब व मध्यमवर्ग के मेधावी छात्रों की शिक्षा का खर्च भी उठाया जाता है। वही निर्धन , महिलाओं , दिव्यांगों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के साधन दिए जाते है और बेरोजगारों के लिए नौकरी ढूंढकर उन्हें रोजगार दिया जाता है। प्रकृति को सुंदर बनाने व
पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए समय समय पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया जाता है। ग्रामीण व शहरी इलाकों में गरीब परिवारों को चिन्हित करके व निरीक्षण करने के बाद हरसंभव मदद दी जाती है। साथ ही
कोरोना काल मे गरीब परिवार के मेधावी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन भी दे रही है। महिला बुजुर्गों की देखभाल का प्रबंध करना संस्था द्वारा चलाई जा रही गुरु नानक दी हट्टी मैं जरूरतमंद हर वर्ग के
लिए रेडीमेड कपड़ा, बर्तन , दवाईयां, राशन ,गर्म कपड़े, वह अन्य कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होती है इन सभी कार्यो को करने के लिए संस्था को जिला कुल्लू के लोगों के द्वारा दिये गए सहयोग से ही संभव हो पाते है। इस दौरान सैन्ज में कार्य करने के लिए महेश शर्मा महेंद्र पालसरा को कमान सौंपी गई और विधवा सीमा देवी को राशन व कंबल भी वितरित किये गए
। इस बैठक में स्कूल प्रिंसिपल फतेह सिंह प्रधान रैला सोनी उप प्रधान भगत राम निर्मला देवी पूर्व प्रधान भाग सिंह महेंद्र राणा अमर सिंह बुद्धि सिंह टेक सिंह मोती राम कटवाल मनोज शर्मा प्रेम सिंह चेनाराम रामेश्वर लाल दास बलदेव अशोक कुमार राज कुमार अजय बाटला सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
