नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ट्रैक। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ट्रैक।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ट्रैक, लेह तक जाएगी ट्रेन।

बिलासपुर-लेह रेल लाइन का सर्वे पूरा, 83 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा प्रोजेक्ट।

न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो।

 शिमला,17 अक्टूबर: लेह-लद्दाख तक जाने के लिए आपको मनाली-लेह हाईवे के खुलने का अब इंतजार नहीं करना होगा। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से सीधे ट्रेन लेह तक जाएगी। 464 किलोमीटर लंबा यह रेल ट्रैक दुनिया का सबसे ऊंचा होगा। इसमें 74 टनल्स बनेंगे। इनमें से एक टनल 27 किलोमीटर लंबी होगी।
इस रेललाइन का सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी दी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर 83 हजार 360 करोड़ की लागत का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट रणनीतिक लिहाज से देश का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। यह दुनिया की सबसे ऊंची (5360 मीटर) रेलवे लाइन होगी। इस रास्ते से 18 घंटे 31 मिनट में लेह पहुंचा जा सकेगा।

सुरंग में ही बनेगा रेलवे स्टेशन।

बिलासपुर से शुरू होने वाले 465 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर 244 किलोमीटर तक सुरंगें बनेंगी। बिलासपुर से लेह तक 30 रेलवे स्टेशन बनाएं जाएंगे। इनमें एक रेल्वे स्टेशन सुरंग के भीतर ही होगा। यह लाहौल स्पीति के केलांग में बनाया जाएगा। इस रेल मार्ग पर 124 बड़े पुल और 396 छोटे पुलों का निर्माण होगा। ट्रेन जोखिम भरे दुर्गम और उबड़-खाबड़ इलाकों से गुजरेगी। रास्ते में कई जगह ऑक्सीजन की भी कमी को देखते हुए ट्रेन में स्पेशल डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को भी कोई दिक्कत ना हो।

     हिमाचल  के लिए 422 करोड़ रुपए का प्रावधान।

हिमाचल में रेलवे के विकास के लिए वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में 422 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। जिसे प्रस्तावित चार रेल परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इस बजट में सबसे ज्यादा 120 करोड़ रुपए चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन (33.23 किमी), 120 करोड़ ही भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन (63.1 किमी) के लिए दी गई है। नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे लाइन (83.74 किमी) पर खर्च होंगे। वहीं 80 करोड़ ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन (50 किमी) 102 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]