आप पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओ का भृष्ट लोगो को पकड़ने का तरीका क्षेत्र में बना परिहास का मुद्दा।

😊 Please Share This News 😊
|
आप पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओ का भृष्ट लोगो को पकड़ने का तरीका क्षेत्र में बना परिहास का मुद्दा।
कृष्ण रघुवंशी
न्यूज़ टुडे हिमाचल 8 अप्रैल (अर्की):
”अगर कोई अधिकारी कर्मचारी तुमसे रिश्वत मांगे तो मना नही करना , जेब से फोन निकालना ओर उस अधिकारी कर्मचारी का ऑडियो या वीडियो बना कर वाट्सएप्प कर देना उस अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ”
———————————————————
आजकल अर्की विधान सभा क्षेत्र में टेलीविजन पर चल रही आप पार्टी के नेताओ की उपरोक्त एडवरटाइजमेंट अर्की के बुद्विजीवियों व आम लोगो मे चर्चा व मजाक का सबब बना हुआ है। लोगो का कहना है कि आप पार्टी के नेता हर जगह जलसों या मीडिया के माध्यम से भ्र्ष्टाचार को मिटाने का नारा दे रहे है तथा भ्र्ष्टाचार मिटाने के लिए उपरोक्त तरीका बताया जा रहा है। लेकिन अर्की के लोग चर्चा में कह रहे है। कि आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिमाचल या अर्की की जनता को दिमागी स्तर पर इतना कमजोर समझते है कि उन्हें उनके द्वारा भ्र्ष्टाचार मिटाने के लिए बनाया गया तरीका सही लगेगा। लोगो का कहना है कि यह आडियो वीडियो बनाने का तरीका लोगो मे बताने के पीछे केवल लोगो का ब्रेन वाश करने की तकनीकी है और कुछ नही है। लोगो का कहना है कि जब एक कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत लेगा या मांगेगा तो वह रिश्वत देने वाले व्यक्ति को फोन निकाल कर अपना आडियो या वीडियो बनाने देगा । उसे अपनी नोकरी प्यारी नही है। या वो फेसबुक या यूट्यूब का हीरो बनना चाहेगा। दूसरी तरफ वह कर्मचारी या अधिकारी जैसे ही रिश्वत देने वाले व्यक्ति को फोन निकालते देखेगा वह सतर्क हो जाएगा और वह अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को भी उस व्यक्ति के खिलाफ सतर्क करेगा और उस व्यक्ति के सभी कार्य रुक जाएंगे यदि आप परतीं के भय से कार्य हो भी जाते है। तो पांच वर्ष बीतने के बाद उस व्यक्ति का क्या होगा वह भगवान ही जनता है। कुल मिलाकर जिस प्रकार आप पार्टी भष्टाचार मिटाने का नारा दे रही है। वह केवल एक शगूफा है। तथा लोगो के बीच दुश्मनी उतपन्न करने की साजिश है। लोगो का कहना है कि भ्र्ष्टाचार से सभी छुटकारा चाहते है लेकिन इस तरह के बचकाना आइडिया से नही किसी अन्य सुदृढ़ योजना से ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
