अर्की भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, सभी पदाधिकारियों ने लिया भाग।

😊 Please Share This News 😊
|
अर्की भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, सभी पदाधिकारियों ने लिया भाग।
कृष्ण रघुवंशी
न्यूज़ टुडे हिमाचल 6 मई अर्की :
अर्की भाजपा मण्डल की मासिक बैठक अर्की पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डी.के उपाध्याय की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई।
इस मासिक बैठक में विशेष तौर से प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, ज़िला विस्तारक सुनील डोगरा , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयनंद शर्मा व ओम प्रकाश गांधी, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, ज़िला परिषद् सदस्य तथा ज़िला व मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजक अन्य सभी अर्की भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।
यह जानकारी देते हुए अर्की भाजपा मंडल सह सयोंजक व अर्की भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की हर योजना को जन जन तक पहुँचाने के लिए अर्की भजाप व अर्की भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रयासरत है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
