चौपाल क्रिकेट अकैडमी कमला देवी स्मारक कप के फाइनल में पहुंची, लालपानी को 10 विकेट से हराया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल क्रिकेट अकैडमी कमला देवी स्मारक कप के फाइनल में पहुंची, लालपानी को 10 विकेट से हराया।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो रामपुर — कमला देवी स्मारक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चौपाल क्रिकेट अकैडमी (CCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालपानी क्रिकेट अकैडमी (SDCA) को 10 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए SDCA की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए।
CCA की ओर से ध्रुव मेहता ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चौपाल क्रिकेट अकैडमी ने आयान चौहान (नाबाद 81) और सबीर कटाइक (नाबाद 43) की बेहतरीन पारियों की बदौलत मात्र 20.5 ओवरों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए आयान चौहान को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
अब फाइनल मुकाबला कल सुबह 8 बजे चौपाल क्रिकेट अकैडमी और सैनी क्रिकेट अकैडमी रामपुर के बीच खेला जाएगा। यह मैच 40-40 ओवरों का होगा।
इससे पहले खेले गए लीग मैचों में राहुल मेहता, उत्कर्ष झौटा और ध्रुव मेहता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जबकि ध्रुव मेहता इस प्रतियोगिता में एक शानदार शतक भी लगा चुके हैं।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में HPCA के निदेशक और SDCA के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र ठाकुर शिरकत करेंगे।
वहीं, CCA के कोच लकी कटाइक, टीम मैनेजर कुलदीप मेहता और मुख्य चयनकर्ता पंकज नेगी ने टीम की इस जीत पर खुशी जताई और फाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
—
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
