नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आनी क्षेत्र में देव दर्शन: 15 साल बाद डौहवी पधारे देवता श्री विष्णु नारायण बठाहड़ घलियाड़। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आनी क्षेत्र में देव दर्शन: 15 साल बाद डौहवी पधारे देवता श्री विष्णु नारायण बठाहड़ घलियाड़।

😊 Please Share This News 😊

📰 आनी क्षेत्र में देव दर्शन: 15 साल बाद डौहवी पधारे देवता श्री विष्णु नारायण बठाहड़ घलियाड़।

दिलाराम भारद्वाज 

आनी, 20 नवम्बर 2025 — देवता श्री विष्णु नारायण बठाहड़ घलियाड़ अपने मुख्य मंदिर से 15 नवम्बर को आनी क्षेत्र के विशेष दौरे पर निकले। इस दौरान वे अपने सभी कारकुनों एवं मुख्य बजंतरियों के साथ विभिन्न गांवों में पधारे।

दौरे की शुरुआत में देवता जी ने जीभी गांव (बंजार विकास खंड) में शुभ आगमन किया। इसके बाद 16 नवम्बर को वे आनी के खनाग क्षेत्र के साथ चौहनी में विराजमान रहे। 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देवता श्री विष्णु नारायण जी 19 नवम्बर को श्री ठाकुर लक्ष्मी नारायण डौहवी की पावन धरा पर डौहवी गांव में पहुंचे, जहां स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

देवता के साथ कारदार डोर सिंह, गुर चेत राम, पंचवीर के गुर चेत राम, गुर आलम चंद, पुजारी डूर सिंह, दलीप सिंह, देश दीपक आज़ाद, झुडू राम मेहता, केशव राम, बेली राम, पूर्ण ठाकुर, संदीप, संजू, पुरोहित रूपेंद्र शर्मा सहित कई कारकुन मौजूद रहे।

जहां भी देवता जी का रात्रि विश्राम होता है, वहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। देव दर्शन से श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न हैं और डौहवी में देवता व उनके साथ आए दल का जोरदार स्वागत किया गया।

20 नवम्बर की रात को चजाई नाग मंदिर डौहवी में रात्रि विश्राम किया जाएगा तथा गांव वालों की सहमति से रात्रि भोज व अगले दिन सामूहिक धाम का आयोजन होगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]