नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशेड़ियों के खिलाफ़ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नशेड़ियों के खिलाफ़ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

नशेड़ियों के खिलाफ़ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
नशेड़ियों के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नौ चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चिट्टा तस्करी के इन मामलों में एक दंपती और एक युवती भी शामिल है। पहली कार्रवाई ढली में उस समय हुई जब पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक होटल में चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ढली बाईपास पर एक निजी होटल के कमरे नंबर 201 में दबिश दी और 12.960 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर पांच लोगों साहिल उम्र 27 साल निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़, शुभम चौधरी उम्र 25 साल निवासी समालखा पानीपत, अंकिता नेगी उम्र 26 साल निवासी बसताधार ननखड़ी, लालित चौहान उम्र 32 साल और उसकी पत्नी महिमा चौहान उम्र 27 निवासी चौपाल को गिरफ्तार कर लिया।

ढली थाना में इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दूसर मामले में रामपुर उपमंडल की डिटेक्शन टीम ने सैंज-सुन्नी रोड पर कार को रोककर चैक किया, जिसमें बैठे तीन व्यक्तियों महेंद्र सिंह उम्र 39 साल, दिवान सिंह उम्र 41 साल और महिंदर सिंह उम्र 42 साल, तीनों निवासी निरमण्ड, कुल्लू के पास से 6.33 ग्राम चिट्टा मिला और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही ढली थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कुलदीप कुमार उम्र 39 साल निवासी दुर्गापुर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान और सख्त किया जा रहा है और मादक पदार्थों की हर खेप को पकडऩे के लिए लगातार कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

उधर, एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगाामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी संजीव गांधी ने कहा कि जो नशा फैलाएगा वो जेल जाएगा ये तय है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]