नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल: देवत में शेड में लगी आग, नेपाली मजदूर की मौत – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल: देवत में शेड में लगी आग, नेपाली मजदूर की मौत

😊 Please Share This News 😊

चौपाल: देवत में शेड में लगी आग, नेपाली मजदूर की मौत

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल:

आज  चौपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवत में आगजनी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बजरिया दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना चौपाल को सूचना प्राप्त हुई कि देवत में सरकारी स्कूल के समीप एक नेपाली व्यक्ति के डेरे (शेड) में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल से स0उ0नि0 अनिल कुमार मय पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंचकर हालात की तस्दीक करने पर पाया गया कि इस आगजनी की घटना में एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवत बाजार के समीप मेघ राम पुत्र मेहर सिंह द्वारा बनाया गया एक शेड था, जिसमें नेपाली परिवार रह रहा था। रविवार सुबह उक्त शेड में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, जिसके कारण भीषण आग लग गई।
इस हादसे में शेड में रह रहे नेपाली नागरिक हरी बहादुर पुत्र मन बहादुर (उम्र लगभग 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हरी बहादुर की पत्नी और बच्चे कुछ समय से मायके गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे वापस लौटे तो उन्होंने शेड को पूरी तरह से जला और गिरा हुआ पाया। आगजनी की घटना में हरी बहादुर का शरीर बुरी तरह से झुलस गया था।
घटना की सूचना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक एसएफएसएल जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस के अनुसार विशेषज्ञ टीम के लगभग एक से डेढ़ घंटे में मौके पर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि मामले की पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित पटवारी के माध्यम से मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]