नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला: घर में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप; एक करोड़ का सामान जलकर राख। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिमला: घर में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप; एक करोड़ का सामान जलकर राख।

😊 Please Share This News 😊

शिमला: घर में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप; एक करोड़ का सामान जलकर राख।

 

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत बागी इलाके में बीती रात एक घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोटखाई क्षेत्र के बागी डाकघर, गांव शगलटा निवासी मोही राम ओकटा के पुत्र रजनीश ओकटा के घर देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना पुलिस चौकी बागी से थाना कोटखाई को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का अनुमान करीब एक करोड़ रुपए लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]