नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिलाई में दर्दनाक हादसा, पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिलाई में दर्दनाक हादसा, पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत।

😊 Please Share This News 😊

शिलाई में दर्दनाक हादसा, पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत।

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगताड़ी के पास एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
युवक की मौके पर मौत।
पुलिस के अनुसार पिकअप (HP 85-2604) का चालक 25 वर्षीय विपिन कुमार गांव मंगताड़ी के पास गाड़ी मोड़ रहा था। जगह कम होने के कारण वह वाहन को लगभग 50 मीटर पीछे ले गया और बैक करके वापस ला रहा था। इसी दौरान गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे में 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिलाई पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]