नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

मंडी में चरस की खेप के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार।

 

मंडी: हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला की औट थाना पुलिस ने थलौट क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान एक 23 वर्षीय युवक को करीब 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औट थाना पुलिस की एक टीम औट टनल के समीप थलौट क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान टीम की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ महाकाल के रूप में हुई है। महाकाल नाम वाले युवक का ऐसा काम देखकर हर कोई हैरान है। महज 23 साल की उम्र में यह युवक चरस की इतनी बड़ी खेप लेकर जा रहा था, लेकिन मंडी पुलिस की पैनी नजरों से यह शातिर तस्कर बच नहीं पाया।

इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत मौके पर ही हिरासत में ले लिया। औट पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है, ताकि उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा सके।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से खरीद कर लाया था और इसे आगे किस जगह या किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय नशे के अन्य तस्करों का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]