नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल दिवस पर नगर पंचायत चौपाल का स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार में सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल दिवस पर नगर पंचायत चौपाल का स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार में सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल दिवस पर नगर पंचायत चौपाल का स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार में सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।

गिरिश ठाकुर

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल:
हिमाचल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौपाल द्वारा आज एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य बाजार चौपाल में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पंचायत की ओर से नागरिकों और दुकानदारों से अपील की गई कि वे गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई मित्रों को सौंपें, ताकि कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके।
अभियान के दौरान लोगों को सिटीजन सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि अब कूड़ा शुल्क और संपत्ति कर के बिल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिकों के बीच पैंफलेट वितरित किए गए।
हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में SHG की महिलाओं, वार्ड के नागरिकों, नगर पंचायत के अधिकारियों और सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एक कदम स्वच्छता की ओर, एक कदम हरियाली की ओर।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]