नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने बद्दी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

पुलिस ने बद्दी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस ने बद्दी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

 

सोलन जिले के बद्दी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एसपी विनोद धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन तीनों साथी शराब पी रहे थे, फिर अचानक किसी बात को लेकर इनके बीच कहासूनी हो गई।

जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियो ने मृतक पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।

हालांकि पुलिस ने हत्या की असल वजह नहीं बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी बिहार व राहुल सिंह निवासी नूरपुर कांगड़ा के रुप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान ओमकार चौधरी, निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है।

14 अप्रैल का था मामला 

14 अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में यह मामला दर्ज किया गया था, पुलिस को बिलांवाली लबाणा क्षेत्र के खेतों में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]