नगर पंचायत चौपाल में HIV एवं काला पीलिया जांच शिविर का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
नगर पंचायत चौपाल में HIV एवं काला पीलिया जांच शिविर का आयोजन।
नगर पंचायत चौपाल में आज दिनांक 23 मई 2026 को ASHI – NGO (HIV Project) द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों, कार्यालय कर्मचारियों तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के दौरान सफाई कर्मचारियों के HIV टेस्ट एवं काला पीलिया (हेपेटाइटिस) की जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता और संक्रमण से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
NGO की विशेषज्ञ टीम ने उपस्थित लोगों को HIV और काला पीलिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। टीम ने बताया कि जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों से समय रहते बचाव संभव है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। नगर पंचायत चौपाल ने ASHI – NGO की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
