नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रीराम के नाम पर कांग्रेस की मानसिकता उजागर, एंट्री टैक्स पर जनता को गुमराह कर रहे मंत्री जगत नेगी : राकेश जमवाल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

श्रीराम के नाम पर कांग्रेस की मानसिकता उजागर, एंट्री टैक्स पर जनता को गुमराह कर रहे मंत्री जगत नेगी : राकेश जमवाल।

😊 Please Share This News 😊

श्रीराम के नाम पर कांग्रेस की मानसिकता उजागर, एंट्री टैक्स पर जनता को गुमराह कर रहे मंत्री जगत नेगी : राकेश जमवाल।

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक विफलताओं और जनता के बढ़ते असंतोष से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जगत नेगी के वक्तव्यों से कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता उजागर होती है।
राकेश जमवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। यदि किसी नेता को “जय श्रीराम” के उद्घोष से आपत्ति है, तो यह उसकी मानसिकता और विचारधारा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा के आधार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करते हैं। जमवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा “जय श्रीराम” का उद्घोष यदि कांग्रेस नेताओं को असहज करता है, तो यह उनकी सनातन विरोधी सोच का प्रमाण है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री जगत नेगी अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश आर्थिक कुप्रबंधन, विकास कार्यों में सुस्ती, बढ़ते करों और जनविरोधी नीतियों से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष को निशाना बनाने में व्यस्त है।
एंट्री टैक्स के मुद्दे पर जमवाल ने कहा कि प्रदेश की सीमाओं पर एंट्री टैक्स लगाने का निर्णय कांग्रेस सरकार का था, न कि भाजपा का। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शुरू से ही इस निर्णय का विरोध किया था क्योंकि इससे पर्यटन और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। अब जब इस फैसले का विरोध हो रहा है, तो सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए भाजपा पर दोष मढ़ रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि एंट्री टैक्स लगाने की अधिसूचना किस सरकार ने जारी की थी और जनता से वसूली किसके कार्यकाल में हुई। यदि निर्णय कांग्रेस सरकार का था, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी की होनी चाहिए।
राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा न तो भगवान श्रीराम और सनातन परंपराओं के अपमान को स्वीकार करेगी और न ही प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों पर चुप बैठेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का कार्य जारी रखेगी।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रति जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है और जनता समय आने पर सरकार को उसके फैसलों का जवाब देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]