नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफल, 50 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफल, 50 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन।

😊 Please Share This News 😊

आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफल, 50 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन।

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो सोलन, 10 जून।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में बुधवार को प्रतिष्ठित परिधान निर्माण कंपनी एक्टिव क्लोदिंग प्राइवेट लिमिटेड, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में आईटीआई सोलन, आईटीआई कसौली तथा वर्टेक्स प्राइवेट आईटीआई सोलन के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कंपनी द्वारा टेलरिंग एवं फ्लैट निट ऑपरेटर पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में सिलाई प्रौद्योगिकी (Sewing Technology), आईटी, COPA तथा IT&CSM व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹14,383 प्रतिमाह वेतन के साथ पहले तीन माह तक निःशुल्क आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

 

साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन कंपनी के एचआर हेड राजीव खन्ना तथा प्रोग्रामिंग हेड गुरप्रीत कौर ने किया। भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जो कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को दर्शाती है।

 

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 42 प्रशिक्षु आईटीआई सोलन तथा 8 प्रशिक्षु आईटीआई कसौली से चयनित हुए। यह संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

इस कैंपस इंटरव्यू के सफल आयोजन में संस्थान की प्रधानाचार्या ई. नवीन कुमारी, ग्रुप इंस्ट्रक्टर एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी अनिल ठाकुर तथा प्लेसमेंट सेल सदस्य प्रतीक सेलोपाल का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ई. नवीन कुमारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आईटीआई सोलन अपने प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों से जोड़ने और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे प्लेसमेंट अभियान युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]