नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईटीआई सोलन में हीरो मोटोकॉर्प का शानदार प्लेसमेंट ड्राइव, 82 में से 80 प्रशिक्षुओं का चयन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आईटीआई सोलन में हीरो मोटोकॉर्प का शानदार प्लेसमेंट ड्राइव, 82 में से 80 प्रशिक्षुओं का चयन।

😊 Please Share This News 😊

 

आईटीआई सोलन में हीरो मोटोकॉर्प का शानदार प्लेसमेंट ड्राइव, 82 में से 80 प्रशिक्षुओं का चयन।

सोलन, 12 जून 2026। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में शुक्रवार को देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प, निमराणा (राजस्थान) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग शत-प्रतिशत सफलता हासिल की।

प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कुल 82 प्रशिक्षुओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें से 80 प्रशिक्षुओं का चयन हीरो मोटोकॉर्प में हुआ। लगभग 97 प्रतिशत से अधिक चयन दर ने संस्थान की प्रशिक्षण गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की प्रतिभा को एक बार फिर प्रमाणित किया है।

कंपनी की ओर से श्री राम मोहन, असिस्टेंट मैनेजर, हीरो मोटोकॉर्प ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं के तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी श्री अनिल ठाकुर तथा प्रधानाचार्या सुश्री नवीन कुमारी ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण तथा संस्थान में प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण का परिणाम है।

प्रधानाचार्या सुश्री नवीन कुमारी ने कहा कि आईटीआई सोलन का लक्ष्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को प्रतिष्ठित उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित प्रशिक्षु हीरो मोटोकॉर्प जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अपने कौशल और कार्यक्षमता से संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

लगातार सफल प्लेसमेंट अभियानों के माध्यम से आईटीआई सोलन प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट ड्राइव भी इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]